हैदराबाद भारत के प्रमुख शहरों में से एक है। यह आंध्रप्रदेश एवं तेलगाना की संयुक्त राजधानी है। यह शहर दक्षिणी पठार पर मूसी नदी के किनारे स्थित है। हैदराबाद अपने इतिहास एवं तकनीकी ऊंचाईयों को छुती आधुनिकता के कारण प्रसिद्ध है। नई-पुरानी संस्कृति के संगम रूप में उभरता हैदराबाद सदियों से निजामों का प्रिय शहर और मोतियों के केंद्र के रूप में जाना जाता रहा है। अत: इसे 'निजामों का शहर' तथा 'मोतियों का शहर' भी कहा जाता है। चारमीनार इस शहर का सबसे बड़ा आकर्षण केंद्र है। हैदराबाद मुख्य शहर से करीब 10 किमी. दूर पर गोलकोंडा का किला ऐतिहासिक स्थान है। इस किले का निर्माण सात किमी. की गोलाई में ग्रेनाइट पत्थर से हुआ है। कहते हैं, विश्व प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा यहीं मिला था। यह शहर खूबसूरत इमारतों, निजामी शानों-शौकत और लजीज खाने के कारण प्रसिद्ध है। आधुनिक भारत के निर्माण में हैदराबाद का एक महत्वपूर्ण स्थान है। यहाँ पर सीएसआईआर, डीआरडीओ, आईसीएआर के अलावा फार्मा एवं सॉफ्टवेयर के अनेक अनुसंधान संस्थान एवं संगठन है।
भारत के प्रमुख शहरों से हैदराबाद के लिए नियमित उड़ानें हैं। सड़क मार्ग से भी देश जुड़ा है। देश के लगभग सभी शहरों से यह रेलमार्ग से भी जुड़ा हुआ है।
ईएसएसओ - इंकॅाइस भारत सरकार के पृथ्वी मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में एक स्वायत्त संस्थान है और पृथ्वी प्रणाली विज्ञान संगठन (ईएसएसओ) का सदस्य है जिसके प्रमुख भारत सरकार के पृथ्वी मंत्रालय के सचिव हैं। ईएसएसओ - इंकॅाइस को आन्ध्र प्रदेश (तेलंगाना) लोक समिति पंजीकरण अधिनियम (1350, फाल्सी) के अंतर्गत 3 फरवरी, 1999 को हैदराबाद में सोसाइटी के रूप में पंजीकृत किया गया था। सोसाइटी के कार्यों का प्रबंधन, प्रशासन, निदेशन और नियंत्रण सोसाइटी के उप - नियमों के अधीन संचालन परिषद द्वारा किया जाता है।
वैज्ञानिक उत्कृष्ता के दूरदर्शियों के मार्गदर्शन और समर्पित कार्यकारी कर्मचारियों के सहयोग से युवा और जुझारू वैज्ञानिकों के समूह के नि:स्वार्थ प्रयासों से ईएसएसओ - भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र, को एक प्रतिष्ठित दर्जा मिला। ईएसएसओ - भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना केंद्र, एक बड़े प्रयोक्ता समुदाय को सेवा प्रदान करता है, जिसमें परम्परागत मछुआरे, उच्च तकनीकीयुक्त तटवर्ती उद्योग, समुद्री सुरक्षा और अभिरक्षा एजेंसियां इत्यादि शामिल हैं। ईएसएसओ - इंकॅाइस अब अपनी सेवाओं के लिए आईएसओ 9000:2008 मान्यता प्राप्त कर चुका है ताकि इन सेवाओं के उत्पादन में शामिल प्रक्रिया वैश्विक स्तर की हो सके। ईएसएसओ - इंकॅाइस हिन्द महासागर से जुड़े देशों में समुद्र - विज्ञान संबंधी सेवाओं में प्रमुख भूमिका अदा करता रहा है जबकि उनमें से अनेक देशों को अपनी विशेषज्ञता और सेवाएं प्रदान कर रहा है। ईएसएसओ - समुद्री सूचना सेवाओं के लिए भारतीय राष्ट्रीय केंद्र (ईएसएसओ - इंकॅाइस), पृथ्वी प्रणाली विज्ञान संस्थान (ईएसएसओ), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) महासागर के निरंतर अवलोकन, नियमबद्ध तथा केंद्रित शोध के माध्यम से समाज, उद्योग, सरकार और वैज्ञानिक समुदाय को समुद्र संबंधी सर्वोतम संभव सूचना और परामर्श सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।